Frequently Asked Questions
Common queries about Dharampur FPO membership, products, and services
1. एफ़पीओ धर्मपुर (FPO Dharampur) क्या है और इसकी स्थापना कब हुई?
एफ़पीओ धर्मपुर की स्थापना सितम्बर 2022 में NCDC (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के सहयोग से की गई। यह 54 ग्राम पंचायतों के प्रगतिशील किसानों की सहकारी संस्था है।
2. एफ़पीओ का सदस्य / शेयरहोल्डर कैसे बनें?
धर्मपुर ब्लॉक का कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का निवासी जिसके पास भूमि या घर है, सदस्य बन सकता है। एक शेयर का मूल्य ₹500 है और एक व्यक्ति अधिकतम 4 शेयर ले सकता है।
3. सदस्यता के लिए कौन-से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
आधार कार्ड प्रति, नॉमिनी का नाम व नॉमिनी का आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक प्रति, और भूमि जमाबंदी (यदि उपलब्ध हो)।
4. एफ़पीओ के बिक्री केंद्र (Sales Centers) कहाँ-कहाँ हैं?
धर्मपुर ब्लॉक में 10 बिक्री केंद्र हैं: भरारी (मुख्य केंद्र), मढ़ी, सरी, संधोल, टिहरा, चोलथरा, ख़ौदा, दरवार और धर्मपुर शाखा।
5. क्या हम उत्पाद ऑनलाइन खरीद सकते हैं?
हाँ, Mystore / ONDC प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पहाड़ी रतन अचार, देशी घी, जैविक हल्दी आदि घर बैठे ऑनलाइन मँगवा सकते हैं।